‘हम ट्रंप को मार डालेंगे’, गुस्से में ईरान, अमेरिकी राष्ट्रपति को ताबूत में दिखाए जाने वाला बोर्ड लगाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. फिर से शुरू हुए सैन्य हमलों के बीच तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर में एक बड़ा सा बोर्ड लगाया गया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक खुले काले ताबूत के अंदर दिखाया गया है.

बिलबोर्ड में ट्रंप को आंखें और मुंह बंद कर लेटे हुए दिखाया गया. उनके बाल बिखरे हुए थे, हाथ लाल टाई पर रखे थे और पैर ऊपर की ओर थे. तस्वीर में ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के समय इस्तेमाल किए गए काले कंक्रीट बैरियर को ताबूत के आकार में सजाया गया था, जिसके अंदर ट्रंप को लेटे हुए दिखाया गया था. ताबूत पर सफेद रंग से फारसी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में “हम ट्रंप को मार डालेंगे” लिखा हुआ था.

यह घटनाक्रम तब हुआ है, जब अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. उसने उत्तर की ओर कई ठिकानों पर हमले किए, साथ ही एक ऐसे जहाज को भी निशाना बनाया, जिस पर इस्लामिक रिपब्लिक की नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप था.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने ईरान के कमांड सेंटरों, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं और तटीय निगरानी सुविधाओं को निशाना बनाते हुए हमलों का एक नया दौर पूरा किया. एक बयान में सेंटकॉम ने कहा कि ये हमले 15 जुलाई (बुधवार) को रात 9 बजे ET पर खत्म हुए.

इस ऑपरेशन में कई ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों (प्रिसिजन-गाइडेड म्यूनिशन) का इस्तेमाल किया गया, जिसमें ईरान का अहम बंदरगाह शहर बंदर अब्बास भी शामिल था.

सेंटकॉम ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने दिन में पहले ग्रेटर टुनब द्वीप पर ईरान की तटीय रक्षा और क्रूज मिसाइल साइटों को निशाना बनाते हुए 90 मिनट का एक अलग ऑपरेशन चलाया.

क्या कहा ईरान ने?

इस बीच, ईरान के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में कैंसर अस्पताल के पास एक मिसाइल गिरी. ईरान के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क और सूचना केंद्र के प्रमुख होसैन केरमानपुर ने बताया कि यह हमला बघायी अस्पताल 2 के पास हुआ, जहां कैंसर के मरीजों का इलाज किया जाता है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This