West Bengal Panchayat Election 2023: पोलिंग स्टेशन पर तोड़फोड़, बैलट पेपर में लगाई आग

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में आज (8 जुलाई) को पंचायत चुनाव है. सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. बताया गया है कि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं, इसको लेकर पूरे राज्य की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है. बंगाल में इस चुनाव को लेकर नामांकन से अब तक कई बार हिंसा हो चुकी है.

इसको देखते हुए 1.30 लाख से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. हिंसा के कारण भी बंगाल का पंचायत चुनाव देश भर में चर्चा का विषय रहा. पंचायत चुनाव को लेकर हुई हिंसा में अभी तक 18 लोगों की जान जा चुकी है. खबर है कि देर रात हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है. वहीं, आज कुछ मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ की भी घटना हुई है.

प्रथम मतदान पदाधिकारी, सीताई, कूच बिहार अशोक राय ने बताया कि कल रात 2 बजे एक दल के कुछ लोग आए और बैलेट बॉक्स में पानी डाला. इसके बाद सुबह 7 बजे एक अन्य दल के लोग आए और उन्होंने यहां पर तोड़फोड़ की.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version