Accident: पति का शव लेकर आ रही थी पत्नी, एम्बुलेंस हुई हादसे का शिकार, मां सहित तीन बेटियों की मौत

उन्नावः उन्नाव से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है. जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी सहित उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. वहीं, चौथी बेटी का गंभीर अवस्था में कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, मौरावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनीराम सविता (75) सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे. एक सप्ताह पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ने और सांस लेने में दिक्कत होने पर 24 जुलाई को परिजन उन्हें उन्नाव जिला अस्पताल लेकर गए थे.

एम्बुलेंस से पति का शव लेकर आ रही थी पत्नी
वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था. शुक्रवार सुबह तीन बजे धनीराम की उपचार के दौरान मौत हो गई. परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे. इसी दौरान पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर तुसरौर गांव के पास सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन एम्बुलेंस में टक्कर मारते हुए निकल गया.

उड़ गए एम्बुलेंस के परखच्चे
टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में मृतक धनीराम के शव के साथ रही उनकी पत्नी प्रेमा (65), बेटी अंजली (35), मंजुला (40) और रूबी (30) की मौत हो गई. जबकि सुधा (40) गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थशंकर मीणा, एएसपी शशिशेखर और सीओ दीपक सिंह मौके पर पहुंच गए. घायल सुधा का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version