फर्रुखाबाद में जंगली जानवर का हमला, दो वनकर्मियों सहित 12 घायल, मौके पर पहुंचे DM-SP

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फर्रुखाबादः यूपी के फर्रुखाबाद में जंगली जानवर ने आतंक मचाया. सोमवार की सुबह खेत की सिंचाई कर रहे मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव जसमई निवासी राजेश दीक्षित उर्फ नन्हें पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने चीख-पुकार की तो जानवर बघार नाले की ओर भागा. इसी दौरान सड़क पर जा रहे जितेंद्र सिंह राजपूत, पवन राजपूत, रमेश राजपूत निवासी पटपटननगला, शेरसिंह निवासी खतवापुर, नरेश, अनुज राजपूत और रामनरेश पर भी हमला कर दिया, जिससे ये लोग भी घायल हो गए.

घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में अफरा-तफरी के बीच हड़कंप मच गया. सैकड़ों की संख्या में लोग खेतों में पहुंच गए. इसमें कई लोगों के पास पाइस लाइसेंसी असलहा भी था.

उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, थाना प्रभारी बलराज भाटी, खंड विकास अधिकारी महेंद्र सिंह भी पहुंच गए और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई. घटना के एक घंटे बाद तक वन विभाग कर्मी पहुंचे तो जानवर ने दूसरी बार हमला कर दिया, जिसमें दो वनकर्मी सहित चार लोग घायल हुए हैं. घायल ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ होने की संभावना है.सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

बाद में जिलाधिकारी और एसपी भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है. हमला करने वाले जानवर की तलाश की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version