World News: फ्रांस में यहूदी प्रार्थनास्थल में शख्स ने की आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: शुक्रवार को फ्रांस के उत्तर-पश्चिम में स्थित रुएन शहर में हथियारबंद एक शख्स ने यहूदी प्रार्थनास्थल को आग के हवाले करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि यह शख्स चाकू के साथ घुसा था और सिनेगॉज (यहूदी प्रार्थनास्थल) को आग लगाने की कोशिश करने लगा. इस पर पुलिस ने मौके पर ही हमलावर को मार गिराया. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने कहा है कि जब चाकू लिए हुए शख्स पुलिस की तरफ बढ़ा, तब उसे गोली मारी गई.

रुएन के मेयर निकोलस मायर-रोसिगनाओल ने कहा
रुएन के मेयर निकोलस मायर-रोसिगनाओल ने कहा कि यहूदी प्रार्थनास्थल पर हमले से समुदाय को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पूरा शहर इस घटना से आश्चर्यचकित है. उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब आग लग चुकी थी, लेकिन फायरकर्मियों ने पहुंचकर इस पर काबू पा लिया.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version