Yavatmal Accident: ट्रक ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, पुलिस कर्मी सहित दो की मौत

Maharashtra Yavatmal Accident: शनिवार की देर रात महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सड़क हादसा हो गया. यहां हाईवे पर खड़ी एक पुलिस वैन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक पुलिस कर्मी और ट्रक चालक की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ.

चेकिंग के दौरान हुई दुर्घटना
पुलिस ने बताया कि राजमार्ग पर पुलिसकर्मी एक पुल पर एक ट्रक की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने पुलिस वैन में पीछे से टक्कर मार दी.

दो पुलिसकर्मी घायल
इस हादसे में राजमार्ग पुलिस के एक कर्मचारी और ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

दिवाली की रात राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से पाना है छुटकारा? करें ये 4 उपाय

Rahu Ketu Upay Diwali 2026: दिवाली का पावन त्योहार 8 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है. रोशनी के...

More Articles Like This

Exit mobile version