15 July Ka Rashifal: तुला और कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए सभी राशियों का हाल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 15 July 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. इन्हीं ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के बारे में बताते हैं. आज 15 जुलाई दिन शनिवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज के दिन भगवान शंकर के साथ कर्मों के न्याय देवता शनिदेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्री नाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं, आज का दिन किन-किन राशि वालों के लिए शुभ है. जानिए सभी 12 राशियों राशिफल…

मेषः रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा. परिवार के कार्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. व्यर्थ की भाग-दौड़ लगी रहेगी. क्रोध और आवेश से बचें. संतान के सेहत का ख्याल रखें.

वृषः धन लाभ संभव है. आय के स्रोत में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं. खर्चों में अधिकता रहेगी. सेहत का ख्याल रखें. व्यवसाय में मनचाहा मुनाफा होगा.

मिथुनः शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग हैं.

कर्कः कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होगा. व्यवसाय में आर्थिक नुकसान हो सकता है. ऑफिस में टॉरगेट को लेकर अधिकारियों से बहस हो सकती है. जीवनसाथी से खटपट हो सकता है.

सिंहः सावधान रहें, कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें. पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेस में नया निवेश से बचें. माता-पिता के सेहत का ख्याल रखें.

कन्याः वाणी में मधुरता रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की सराहना करेंगे. शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः SAWAN SHIVRATRI 2023: सावन की शिवरात्रि कब है? 15 या 16 जुलाई, यहां जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

तुलाः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. घरेलू कार्यों में मन लगेगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. भावनाओं को काबू में रखें. व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.

वृश्चिकः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. नौकरी में तरक्की के प्रबल योग हैं. परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा. शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

धनुः दिन की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. परिश्रम की अधिकता रहेगी. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. विवाद से बचें.

मकरः आय से अधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी. ऑफिस में अधिकारियों से मदभेद हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें. तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज करें. प्रेम संबंध में खटपट हो सकती है.

कुंभः धार्मिक कार्यो में मन लगेगा. परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग हैं. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

मीनः आज आपका लंबे समय से उधारी फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है. धन लाभ के प्रबल योग हैं.

ये भी पढ़ेंः SAWAN 2023: शिवलिंग किस दिन खरीदना चाहिए, जानिए कैसे करें असली पारद शिवलिंग की पहचान

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This