Wart Meaning: शरीर के इन अंगों पर मस्सा वाले होते हैं लकी, राजा की तरह जीते हैं जिंदगी

Wart Meaning on Body: हम सभी के शरीर पर तिल या मस्से का होना आम बात है. लेकिन क्या आपको बता है शरीर के अलग-अलग अंगो पर पाए जाने वाले तिल और मस्से हमारे भविष्य के बारे में सब कुछ बता देते हैं. बता दें प्राचीन काल में ऋषि मुनि इंसान के चेहरे और शरीर पर मौजूद तिल, मस्से और भौंरी को देखकर उनके भविष्य के बारे में सब कुछ बता देते थें. जिसे ऋषि-मुनियों ने लिपिबद्ध कर दिया. जिसका वर्णन समुद्रशास्त्र में मिलता है. इसी आधार पर ज्योतिष हमारे शरीर पर पाए जाने वाले इन निशानों से हमारे भविष्य के बारे में बता देते हैं. ऐसे में आज हम आपको शरीर के ऐसे अंग पर पाए जाने वाले मस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका होना बहुत शुभ होता है. चलिए जानते हैं शरीर के किन-किन अंगो पर मस्सा होना सौभाग्यशाली की निशानी है.

सिर के ऊपरी या पिछली हिस्से पर मस्सा होना
जिन लोगों के सिर के ऊपरी हिस्से या पिछले हिस्से पर मस्सा होता है, वो बहुत सौभाग्यशाली होते है. ऐसे लोग अपनी लाइफ में खूब तरक्की करते हैं और सुखयम जीवन जीते हैं.

मस्तक या ललाट पर मस्सा होना
जिन लोगों के ललाट पर या मस्तक पर मस्सा होता है वो लोग बहुत लकी होते हैं. ये लोग समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं. ये अपने जीवन में बहुत उच्चाईयों तक जाते हैं. ये अपना जीवन राजा की तरह जीते हैं.

होठ पर या कंठ पर मस्सा होना
जिन लोगों के होठ पर या कंठ पर मस्सा होता है वो लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं. ये अपने करियर में खूब तरक्की करते हैं. इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है.

नाक या कान पर मस्सा होना
जिन लोगों के नाक पर या कान पर मस्सा होता है वो लोग बहुत खुशनसीब होते हैं. ये लोग ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं. ये अपने लाइफ में सभी सुख-सुविधाओं का भोग करते हैं.

दोनों भौहों के बीच में मस्सा होना
जिन लोगों के दौनों भौहों के बीच में मस्सा होता है वे जलनखोर और दुष्ट प्रवृत्ति के होते हैं. लेकिन इन्हें लाइफ में किसी चीज की कमी नहीं होती है और सभी सुख-सुविधा का भोग करते हैं.

ये भी पढ़ेंः KALI MIRCH KE TOTAKE: एक रुपये की काली मिर्च पलट देगी किस्मत, भर जाएगी तिजोरी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version