Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना होता है बहुत शुभ, सफलता चूमती है कदम

Must Read

Lucky Moles Meaning in Hindi: हम सभी के शरीर में तिल और मस्सा का होना आम बात है, शायद ही कोई ऐसा हो जिसके शरीर में तिल या कोई निशान ना हो. बता दें कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर पाए जाने वाले तिल हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं, कुछ तिल सौभाग्य का सूचक होते हैं तो कुछ दुर्भाग्य का, ऐसे में आज हम आपको शरीर पर पाए जाने वाले ऐसे तिल के बारे में बता रहे हैं, जिसका होना बहुत शुभ होता है. आइए समुद्रशास्त्र के हिसाब से जानते हैं कौन से हैं वो अंग जहां तिल का होना शुभ होता है.

बाजू पर तिल
जिन लोगों के बाजू पर तिल का निशान होता है, उनका भाग्य बहुत तेज होता है. ये लोग भविष्य में बहुत ऊंचे पदों पर जाते हैं.

दाएं गाल पर तिल
जिन लोगों के गाल के दाएं तरफ तिल होता है, वे काफी आकर्षक किस्म के होते हैं. ऐसे लोगों को हर क्षेत्र में आसानी से सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ेंः Name Astrology: कैसे होते हैं ‘O’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग, जानिए भविष्य

होठों पर तिल
जिन लोगों के होंठों पर तिल होता है, वे लोग बातों के धनी होते हैं, ये किसी का भी दिल अपनी मीठी बातों से जीत लेते हैं. इनके विनम्र स्वभाव से लोग इनका सम्मान करते हैं.

नाक पर तिल
जिन लोगों के नाक पर तिल होता है ऐसे व्यक्ति बहुत सौभाग्यशाली होते हैं. इनके लाइफ में सुख-सुविधाओं में कभी कोई कमी नहीं होती है.

ये भी पढ़ेंः Belpatra ke Totke: घंटे भर में पूरी होगी मनोकामना, बेलपत्र के पेड़ के नीचे चुपके से करें ये उपाय

गर्दन पर तिल
जिन लोगों के गर्दन पर तिल होता है. वे बहुत साहसी और चालाक होते हैं. ये कोई भी कार्य अपनी सूझबूझ से करते हैं, जिसके चलते इन्हें कहीं भी आसानी से सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ेंः Rakshabandhan Gift: रक्षाबंधन पर बहन को दें ये खास तोहफा, कभी नहीं होगी धन की कमी

दोनों भौहों के बीच तिल
जिन लोगों के दोनों भौहों के बीच तिल का निशान होता है, वे लोग बहुत लकी होते हैं. ये जिस कार्य में हाथ लगाते हैं, उसमें सफलता अवश्य मिलती है. इन लोगों की लव लाइफ बहुत खुशहाल होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This