Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, AAP प्रमुख केजरीवाल ने जनता से की खास अपील

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arvind Kejriwal on Delhi Election 2025: आज 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से खास अपील की है.

अरविंद केजरीवाल ने की जनता से बड़ी अपील

सुबज 7 बजे से ही दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. इससे पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जनता से खास अपील की है. उन्होंने लिखा, “प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है. आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है. अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है.”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे लिखा, “आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है. खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें. गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी.”

प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित से केजरीवाल का मुकाबला

बता दें कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. उनका मुकाबला भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है. आज मतदान पेटी में इन सभी की किस्मत का फैसला बंद हो जाएगा. वहीं, 8 फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी.

मनीष सिसोदिया ने आप की जीत का भरोसा जताया

आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया है. वोटिंग से पहले मनीष सिसोदिया ने कालकाजी का दर्शन किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाएगी और वो खुद जंगपुरा सीट से चुनाव जीतेंगे.

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, पीएम मोदी और अमित शाह ने वोटरों से की ये खास अपील

Latest News

16 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 June 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This