असम में कांग्रेस ने कर दिया बड़ा खेला, चुनाव से पहले BJP का साथ छोड़ इस नेता ने थामा ‘हाथ’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, हिमंत सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रहीं नंदिता गरलोसा ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. उन्होंने ये फैसला भाजपा टिकट न दिए जाने पर लिया है. अब वो कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी.

कांग्रेस ने लगाया आरोप Assam Assembly Election 2026

नंदिता गरलोसा ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव निर्मल लंगथासा की उपस्थिति में कांग्रेस का हाथ थामा है. निर्मल लंगथासा ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि नंदिता गरलोसा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं. पिछले 5 वर्षों से वो दीमा हसाओ की आवाज रही हैं और वो हमेशा अपने विश्वासों और सिद्धांतों पर दृढ़ता से कायम रही हैं. कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि हिमंता बिस्वा सरमा को आदिवासियों की जमीनें बड़ी कंपनियों को बेचने में ही दिलचस्पी है.

हाफलोंग सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं गरलोसा

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि कल कांग्रेस गरलोसा को हाफलोंग सीट से अपना उम्मीदवार घोषित करेगी. इस संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी. नंदिता गरलोसा असम सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री थीं और वो मौजूदा विधानसभा में हाफलोंग सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. इस साल भाजपा ने उनकी जगह नए चेहरे रुपाली लांगथासा को टिकट दिया, जिसके बाद गरलोसा ने भाजपा छोड़ने का फैसला किया.

हिमंत बिस्वा सरमा ने की थी गरलोसा से मुलाकात

बता दें कि रविवार को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हाफलोंग जाकर गरलोसा से उनके घर पर मुलाकात की थी. हालांकि, उनकी ये मुलाकात बेनतीजा रही. मुख्यमंत्री से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद गरलोसा कांग्रेस में शामिल हो गईं. बता दें कि 9 अप्रैल को असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होगा. वहीं, 4 मई को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव से पहले ममता की 10 प्रतिज्ञाए : महिलाओं-युवाओं-किसानों-वरिष्ठों के लिए योजनाएं, बेरोजगारों को भत्ता, जानें दीदी के पिटारे से और क्या-क्या निकला

Latest News

Chaitra Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 7th Day: इस समय देशभर में नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें दिन...

More Articles Like This