न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसाः ट्रक से टकाराया कनाडा एक्सप्रेस का प्लेन, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air Canada Plane Accident: न्यूयॉर्क से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान हवाई अड्डे पर खड़े ट्रक से टकरा गया है. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तत्काल बाद राहत अभियान शुरू हो गया. घयालों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नोटिस जारी किया है, जिसके जरिए बताया गया है कि फिलहाल सभी फ्लाइट्स के लिए ग्राउंड स्टॉप रहेगा, यानी कि कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी. दरअसल एयर कनाडा एक्स्प्रेस का एक प्लेन हवाई अड्डे पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया था, जिसकी वजह से विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कई लोग घायल हो गए.

लैंडिंग को भी रोका

हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट की तरफ आ रहे विमानों को डायवर्ट किया जा रहा है. इस हवाई अड्डे से टेक ऑफ के साथ-साथ लैंडिंग को भी रोक दिया गया है. हादसे के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This