West Bengal Election Result 2026: CM सुक्खू भी नहीं दिला पाए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट, प्रचार के बावजूद जमानत जब्त होने के आसार

Must Read

West Bengal Election Result 2026: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार किया था. वह कोलकाता में 18 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए गए थे और चौरांगी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे. हालांकि, सीट पर अब तक रुझान कांग्रेस के निराशा जनक हैं, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी मानस सरकार के लिए प्रचार किया था और वोट की अपील की थी. चौरंगी विधानसभा सीट को यहां का दिल कहा जाता है.

दूसरे स्थान पर भाजपा के संतोष पाठक

हालांकि, सोमवार को मतगणना में 8वें राउंड की गिनती तक इस सीट पर TMC की प्रत्याशी बंदोपाध्याय नयना लीड कर रही हैं और उन्हें अब तक 21591 वोट मिले हैं और वे 2692 मतों से आगे चल रही हैं. इसके अलावा, दूसरे स्थान पर भाजपा के संतोष पाठक चल रहे हैं और उन्हें अब तक 18899 वोट मिल चुके हैं. तीसरे स्थान पर सीपीआईएम के उम्मीदवार बसु सजय बासू हैं और उन्हें 1026 वोट मिले हैं.

मानस को अब तक मिले महज 636 वोट 

कांग्रेस के मानस सरकार को महज 636 वोट अब तक मिले हैं और उनकी करारी हार होने के आसार हैं और जमानत जब्त हो जाएगी. मानस सरकार के लिए ही सीएम सुक्खू ने प्रचार और वोट मांगे थे. शिमला में सोमवार को सीएम सुक्खू ने अब पांच राज्यों के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है और सीएम ने ईवीएम पर सवाल उठाए. सुक्खू ने कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और ये बात स्पष्ट है.

लगातार 25 साल से टीएमसी का कब्जा

2014 में भी मैंने ईवीएम की बात की थी, उस समय किसी ने विश्वास नहीं किया था. कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट को यहां का दिल कहा जाता है. यह 2001 के बाद से ममता  की पार्टी का गढ़ रही है और लगातार 25 साल से टीएमसी का कब्जा है. कभी यह सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी और बिधान चंद्र रॉय और सिद्धार्थ सरकार इस सीट से जीतकर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे थे. लेकिन 25 साल से कांग्रेस का हाल यहां बहुत खराब है.

इसे भी पढ़ें. Assam Election Result 2026: असम में BJP का जबरदस्त प्रदर्शन, 126 में 78 सीटों पर आगे, 3 पर मिली जीत

Latest News

Shardiya Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 6th Day: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति की छठवें स्‍परूप मां कात्‍यायनी की पूजा की जाती...

More Articles Like This