Bihar Election: ‘राहुल गांधी के पास अब मुद्दों की कमी, इसलिए लगा रहे हैं निराधार आरोप’: राजनाथ सिंह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Election: सासाराम में शनिवार को एक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में वोट चोरी हो रहे हैं, तो उन्हें सबूतों के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, न कि झूठ फैलाना चाहिए. राहुल गांधी के पास अब मुद्दों की कमी हो गई है, इसलिए वे निराधार आरोप लगा रहे हैं.

‘कांग्रेस जाति, पंथ और धर्म के नाम पर लोगों में डालती है फूट’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस जाति, पंथ और धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालती है. यह सकारात्मक राजनीति का संकेत नहीं है.’ उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन यदि कोई भारत को उकसाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला

राहुल गांधी द्वारा रक्षा सेवाओं में आरक्षण से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘रक्षा बल इन सब चीजों से ऊपर हैं. यहां तक कि ‘डायन’ भी एक घर छोड़ देती है, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति में ऐसी मर्यादा भी नहीं छोड़ी.’

राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार देश की सुरक्षा, विकास और जनता के विश्वास पर आधारित है, जबकि विपक्ष केवल झूठे आरोपों और विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करता है.
रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की

रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया गया प्रतिघाती अभियान था, जिसमें अप्रैल में 26 लोग मारे गए थे.

आतंकी ठिकानों को नष्ट किया भारतीय सेना ने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, बंद नहीं किया गया. अगर आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम और भी कड़े तरीके से जवाब देंगे. हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा है. भारतीय बलों ने आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version