चुनाव से पहले BJP ने जारी किया नया थीम सॉन्ग, मोदी में कुछ खास है; लिखना हमें इतिहास है…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP New Theme Song: आम लोकसभा चुनाव में महज गिने चुने दिन ही बचे हैं. इसको लेकर बीजेपी चुनावी मोड में आ गई है. बीते दिनों बीजेपी ने 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. वहीं, बीजेपी अपने चुनावी-प्रचार को और तेज करती जा रही है. इस बीच भाजपा ने आज एक नया थीम सॉन्ग रिलीज किया है. इस थीम सॉन्ग के बोल “मोदी में विश्वास है, मोदी में कुछ खास है. इस माटी को विश्वास है इस धरती को विश्वास है छूना अभी आकाश है लिखना हमें इतिहास है…”

बता दें कि बीजेपी के नए थीम सॉन्ग को पार्टी के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से शेयर किया गया है. यह सॉंग 3 मिनट 55 सेकेंड है. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को दिखाया गया है. इस सॉंग का सीधा सा मतलब है कि सरकार की उपलब्धियों और पीएम मोदी के चेहरे पर बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतना चाहती है.

गौरतलब है बीजेपी ने इससे पहले दो थीम सॉन्ग रिलीज कर चुके है. जिसमें एक के बोल ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ है. तो वहीं, दूसरे थीम सॉन्ग के बोल सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं.’ जिसमें मोदी सरकार के कामकाज को गिनाया गया है.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This