BJP ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में तमिलनाडु और पुडुचेरी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. भाजपा की इस लिस्ट में कुल 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें से तमिलनाडु के लिए 14 नामों की घोषणा की गई है.

तीसरी लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम

भाजपा ने कल यानी 21 मार्च को तीसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. इसमें बीजेपी तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष कप्पूसामी अन्नामलाई, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन में शामिल हैं.

सात चरणों में होंगे चुनाव
मालूम हो कि चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को, दूसरे चरण का 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठे चरण का 25 मई और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा. 4 जून को नतीजों को घोषणा होगी.

Latest News

फिर बढ़ेगी ठिठुरन..! दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

Weather Update Today. देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

More Articles Like This