Election: चंडीगढ़ में कांग्रेस-AAP को बड़ा झटका, बीजेपी ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh Deputy Mayor Election: लोकसभा चनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि आज सोमवार को चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आयोजित करवाया गया. इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार विजयी घोषित हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुआ चुनाव

दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कदाचार का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने AAP उम्मीदवार को विजयी घोषित किया था. इसके बाद विवादों में घिरे चंडीगढ़ मेयर में सुप्रीम कोर्ट के बड़े फैसले के बाद आज फिर चुनाव हुआ है. जिसमें आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि भाजपा के उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु ये चुनाव जीतकर चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं.

जानिए किसे कितने वोट?

बता दें कि चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव में कुल 36 पार्षदों ने वोटिंग की. जिसमें भाजपा उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु को 19 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस-AAP के उम्मीदवार को 16 वोट मिले. इसके अलावा 1 वोट अमान्य घोषित हो गया. इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु चंडीगढ़ नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version