Delhi Election 2025 Voting: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election 2025 Voting: आज सुबह 7 बजे से ही दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, आम जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दिल्ली में पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है. वहीं, केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से आंकडे़ जारी किए जा रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कुल 8.10 प्रतिशत, 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान हुए हैं.

दिल्ली में 1 बजे तक कुल 33.31 प्रतिशत मतदान

  • सेंट्रल दिल्ली: 29.74
  • पूर्वी दिल्ली: 33.66
  • नई दिल्ली: 29.89
  • उत्तर दिल्ली: 32.44
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली: 39.51
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली: 33.17
  • शाहदरा: 35.81
  • दक्षिण दिल्ली: 32.67
  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली: 32.27
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली: 35.44
  • पश्चिमी दिल्ली: 30.87

दिल्ली में कुल कितने मतदाता

बता दें कि दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं. जिसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं है. वहीं, 1267 थर्ड जेंडर मतदाता है. सीनियर सिटिजन और दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग-डे से पहले ही अपने वोट डाला था. इस दौरान 7553 पात्र वोटर्स में से 6980 ने मतदान किया.

8 फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा. वहीं, 8 फरवरी को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी. वोटिंग के लिए दिल्ली में 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर में हंगामा, भिड़े AAP और BJP कार्यकर्ता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version