Delhi Election 2025: दिल्ली में पोस्टर वार, ‘AAP’ ने भाजपा से पूछा दूल्हा कौन? BJP ने दिया ये जवाब

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election 2025: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जुबानी जंग तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट कर भाजपा से पूछा, ‘दूल्हा कौन है.’ इसके बाद भाजपा की ओर से भी पोस्टर जारी किया गया.

आम आदमी पार्टी ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया. 14 सेकंड के इस वीडियो में एक घोड़ा सजधज कर तैयार खड़ा है. वीडियो में पूछा जा रहा है कि बिना दूल्हे का घोड़ा किसका है. क्या यह घोड़ा भाजपा का है क्या. भाजपा का है तो दूल्हे का नाम बताएं.

वीडियो को कैप्शन दिया, “भाजपा वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है.”

इस वीडियो के जरिए आप सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठा रही है.

भाजपा ने जारी किया नया पोस्टर

आम आदमी पार्टी के वीडियो पर भाजपा ने भी नया पोस्टर जारी किया है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस पोस्टर में भाजपा ने कहा, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में दिल्ली की सत्ता को लेकर चुनावी जंग चल रही है. जहां आम आदमी पार्टी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारकर सरकार में वापसी करने का सपना देख रही है. वहीं, कई दशकों से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी के सपनों को तोड़कर इतिहास रचने के लिए जमीनी स्तर पर उतर चुकी है.

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट

भाजपा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दो पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायकों पर भरोसा जताया है.

खास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से टिकट दिया गया है. इस सीट पर केजरीवाल लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि, इस बार इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि, इस सीट से चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित भी चुनाव लड़ रहे हैं. अब सबकी नजरें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा पर है. जिसे चुनाव आयोग बहुत जल्द कर सकता है.

–आईएएनएस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version