Pakistan: पेशावर में दो गुटों के बीच गोलीबारी, 5 की मौत, 6 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई. इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए. इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन काशिफ जुल्फिकार ने कहा कि यह घटना दो पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान हुई, जो व्यक्तिगत दुश्मनी का संकेत है. अधिकारी ने आगे कहा कि सूचना पर भारी पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और भाग रहे संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

रिपोर्ट के अनुसार, वारसाक के पुलिस अधीक्षक मुख्तियार खान ने कहा कि एक पक्ष के लोग एक शादी समारोह से वापस जा रहे थे, तभी उनका सामना दूसरे पक्ष से हो गया, जो एक पुल के पास मौजूद था. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए.

अधिकारी ने आगे कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक, उनके बीच पहले से विवाद था और दोनों पक्षों के बीच संपत्ति और पिछली हत्याओं को लेकर व्यक्तिगत दुश्मनी थी. पुलिस यह निर्धारित कर रही है कि प्रत्येक पक्ष से कितने लोगों को निशाना बनाया गया और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version