Delhi Election Result 2025: भाजपा जीती तो सीएम चेहरा कौन? जानिए क्या बोले मनोज तिवारी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं. 5 फरवरी को मतदान हुआ था. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 60.44 प्रतिशत मतदान हुआ. आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, आम आदमी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है. इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान सामने आया है.

भाजपा जीती तो सीएम चेहरा कौन?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी से ये सवाल किया गया कि अगर भारतीय जनता पार्टी ये चुनाव जीतती है, तो सीएम कौन होगा. इसका जवाब देते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ‘थोड़ा इंतजार करिए, समय के साथ पता चलेगा क्या होता है.’ बता दें कि दिल्ली में ऐसे कयास लगाए जा रहे कि बीजेपी सीएम चेहरों की रेस में मनोज तिवारी सबसे आगे हैं.

मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

भाजपा की बढ़त पर मनोज तिवारी ने कहा, “शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त है. इससे भी बेहतर टैली आएगी ऐसा मेरा विश्वास है. जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया है. दिल्ली का प्रत्येक तबका आम आदमी पार्टी से दूर हो गया है. आज रिजल्ट वैसा ही होगा, आप ने जिस तरह अकर्मण्यता दिखाई, भ्रष्टाचार किया, शीशमहल बनाया, जनता जवाब दे रही है. कांग्रेस अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिख रही है.”

आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे पीछे

रुझानों में आप के लगभग सभी बड़े चेहरे पिछड़ते नजर आ रहे हैं. अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, अवध ओझा, सोमनाथ भारती, सत्येंद्र जैन अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. केवल ओखला सीट से अमानतुल्लाह खान आगे हैं.

ये भी पढ़ें- Milkipur ByPoll Result: ‘दिल्ली में आप और यूपी में सपा से जनता परेशान’, मिल्कीपुर में BJP की बढ़त पर योगी सरकार की पहली प्रतिक्रिया

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version