Haryana Assembly Elections: विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक इतने फीसदी मतदान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में आज राज्य की सभी 90 सीटों पर वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. आज हो रहे मतदना में 1023 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने जा रहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और आईएनएलडी के अभय चौटाला की किस्मत दांव पर लगी है. इस बीच सुबह 11 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा सामने आ गया है. हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ है.

सुबह 11 बजे तक कितने फीसदी मतदान (जिलों के आंकड़े )

  • पंचकूला में – 15.9 प्रतिशत
  • अम्बाला – 19.8 प्रतिशत
  • यमुनानगर – 23.1 प्रतिशत
  • कुरुक्षेत्र – 22.0 प्रतिशत
  • कैथल – 22.7 प्रतिशत
  • करनाल – 15.6 प्रतिशत
  • पानीपत – 20.3 प्रतिशत
  • सोनीपत – 17.9 प्रतिशत
  • जींद – 21.6 प्रतिशत
  • फतेहाबाद – 21.7 प्रतिशत
  • सिरसा – 17.5 प्रतिशत
  • हिसार – 18.5 प्रतिशत
  • भिवानी – 20.9 प्रतिशत
  • चरखी दादरी – 19.6 प्रतिशत
  • रोहतक – 15.2 प्रतिशत
  • झज्जर – 14.4 प्रतिशत
  • महेन्दरगढ़ – 17.1 प्रतिशत
  • रेवाड़ी – 14.7 प्रतिशत
  • गुरुग्राम – 16.4 प्रतिशत
  • मेवात – 19.6 प्रतिशत
  • पलवल – 16.2 प्रतिशत
  • फरीदाबाद – 13.6 प्रतिशत

सुबह 09 बजे तक हुई थी इतनी वोटिंग

  • पंचकूला में – 5.3 फीसदी
  • अम्बाला – 8.7 फीसदी
  • यमुनानगर – 10.9 फीसदी
  • कुरुक्षेत्र – 9.6 फीसदी
  • कैथल – 10 फीसदी
  • करनाल – 6.2 फीसदी
  • पानीपत – 8.5 फीसदी
  • सोनीपत – 6.5 फीसदी
  • जींद – 10.2 फीसदी
  • फतेहाबाद – 8.9 फीसदी
  • सिरसा – 6.7 फीसदी
  • हिसार – 8.9 फीसदी
  • भिवानी – 8.4 फीसदी
  • चरखी दादरी – 8.8 फीसदी
  • रोहतक – 3 फीसदी
  • झज्जर – 6 फीसदी
  • महेन्दरगढ़ – 9.3 फीसदी
  • रेवाड़ी – 5.3 फीसदी
  • गुरुग्राम – 6.1 फीसदी
  • मेवात – 7.7 फीसदी
  • पलवल – 4 फीसदी
  • फरीदाबाद – 4.6 फीसदी

गौरतलब है कि हरियणा में हो रहे चुनाव के बीच अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि अगर पार्टी ने चाहा तो अगली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर होगी. उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि सरकार भाजपा की बनेगी और मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी. अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी. मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This

Exit mobile version