जम्मू-कश्मीरः BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, लिस्ट में इनके नाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदारों की लिस्ट जारी कर दी है.  बीजेपी ने द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की के नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और शत शर्मा को शामिल हैं.

BJP_List

नामांकन का अंतिम दिन सोमवार

बीते शनिवार को सभी को बेसब्री से इंजार था कि पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी, लेकिन देर रात तक घोषणा नहीं हो सकी. जिसके बाद यह तय हो गया कि हर हाल में रविवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा, क्योंकि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार अंतिम दिन है.

श्रीनगर पहुंचे भाजपा के सभी विधायक

वहीं, भाजपा के सभी 28 विधायक रविवार को श्रीनगर पहुंच रहे हैं. उनकी श्रीनगर में आज बैठक होगी. चूंकि सोमवार को राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है, तो पार्टी के विधायक उम्मीदवारों के साथ जाएंगे. चुनाव 24 अक्टूबर को होना है. मालूम हो कि नेकां ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों घोषणा कर दी हैं.

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This

Exit mobile version