US Terrorist Attack Plan: अमेरिका में इस्लामिक स्टेट में एक बड़े आतंकी हमलें की साजिश को सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया. दरअसल, बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने सिर्फ 18 साल के युवक पर आरोप लगाया कि उसने इस्लामिक स्टेट ग्रुप के समर्थन में मिनेसोटा के एक शॉपिंग मॉल में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की योजना बनाई थी. इतना ही नहीं, FBI ने 18 साल के शेखदून अब्दुल्लाही मोहम्मद को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब उसने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान अंडरकवर एजेंट से ही AK-47 राइफल और गोलियां खरीदीं.
इस मामले को लेकर FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि इस युवक ने कथित तौर पर एक हथियार हासिल किया था, जिसका इस्तेमाल वह ISIS के समर्थन में बड़े पैमाने पर लोगों की जान लेने वाले हमले में करना चाहता था. लेकिन FBI ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिससे उसकी योजनाओं पर रोक लग गई.
क्या थी मोहम्मद की प्लानिंग?
सूत्रों के मुताबिक, मिनेसोटा के रिचफील्ड का रहने वाला मोहम्मद कथित तौर पर पास के ‘मॉल ऑफ अमेरिका’ में 30 से 60 लोगों को मारना चाहता था. मोहम्मद ने मिनेसोटा के शॉपिंग मॉल को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसका कहना है कि यह यहूदियों के मालिकाना हक वाला मॉल है. उस पर आरोप है कि उसने 2024 से FBI के एक सूत्र के साथ सैकड़ों मैसेज में अपनी मंशा जाहिर की थी, जिसमें एक सेल्फी-स्टाइल वीडियो भी शामिल था, जिसमें मोहम्मद ने IS के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली थी.