Lok Sabha Chunav 2024: गया में गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, ठीक वैसे ही राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान काफी तेज होते जा रहा है. इस कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गया (बिहार) के गुरारू में चुनावी सभा को संबोधित किया. गया में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने का काम किया. लालू यादव और कांग्रेस सत्ता में आई और गई कभी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया. गृह मंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को बिहार में 40 में 39 सीटें मिली थी. लेकिन, इस बार आप लोगों से अपील है कि बिहार की 40 सीटें एनडीए को दिलाने का काम कीजिए. हमें पूरा विश्वास है कि हम लोग 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे.

40 की 40 सीटें बीजेपी की झोली में डालिए: HM

गया में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार 40 की 40 सीटें एनडीए की झोली में डालिए. आप सभी एनडीए को 400 पार करा दीजिए. पीएम नरेंद्र मोदी अपने सारे वादे पूरे करेंगे. पीएम मोदी ने वादा किया था कि इस देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर पर पहुंचना है उसे पूरा करना है.  मोदी जी ने राम मंदिर बनवाने का काम किया. रामलला पहली बार रामनवमी अयोध्या में अपने मंदिर में मनाएंगे.

जम्मू कश्मीर का भी किया जिक्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में धारा 370 का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटवाने की पहल की. कांग्रेस और लालू यादव धारा 370 को खत्म करने नहीं देते थे. मोदी जी ने पिछड़ों-अति पिछड़ों को सम्मान दिलाने का काम किया. आयुष्मान भारत योजना को बिहार में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की सरकार ने लागू किया. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता वंदे मातरम गाने के विरोध करते हैं. ये लोग देश को एक नहीं होने देते हैं. कांग्रेस और आरजेडी बस भ्रष्टाचार कर सकती है.

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

केंद्रीय गृह मंत्री ने इस जनसभा में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि ये लोग विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार कर सकते हैं. कांग्रेस और राजद ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये हैं और अभी भी मन नहीं भरा है. लेकिन, मोदी जी 23 सालों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हैं लेकिन उनके ऊपर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस नेता के यहां 350 रुपये कैश मिला था तब नोट गिनते-गिनते कई मशीनें गर्म हो गयी थीं. लेकिन ये लोग भ्रष्टाचार करते-करते थकते नहीं है.

यह भी पढ़ें: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, पहले आसनसोल से लौटा दिया था बीजेपी का टिकट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version