Voting Percentage: जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने डाला वोट, जानिए अब तक कहां कितना हुआ मतदान

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 7 Voting Percentage: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू है. सुबह 7 बजे से ही 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. इस चरण में पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है. आइए जानते हैं, अब तक कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ है.

सुबह 11 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30% प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है.

  • बिहार में 24.25 %
  • हिमाचल प्रदेश में 31.92%
  • झारखंड में 29.55%
  • ओडिशा में 22.64%
  • पंजाब में 32.91%
  • उत्तर प्रदेश में 28.02%
  • पश्चिम बंगाल में 28.10%
  • चंडीगढ़ में 25.03%

 

मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में डाला वोट

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के मोहनपुरा गांव में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना वोट डाला.

कंगना रनौत ने किया पूजा

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने पार्टी ऑफिस में पूजा-अर्चना की है. वह यहां वोट डालने के बाद पहुंची और फिर पूजा की. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा था कि इस वक्त हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लहर चल रही है.

सुबह 9 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

सातवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 11.31% मतदान हुआ.

  • बिहार 10.58%
  • चंडीगढ़ 11.64%
  • हिमाचल प्रदेश 14.35%
  • झारखंड 12.15%
  • ओडिशा 7.69%
  • पंजाब 9.64%
  • उत्तर प्रदेश 12.94%
  • पश्चिम बंगाल 12.63%
Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This

Exit mobile version