Lok Sabha Election: ‘सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी आज हो गई है दिशाहीन’, कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया है. उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि वह एक दिशाहीन पार्टी है. दरअसल, सीएम योगी ने इन बातों को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से दिशाहीन हो गई है. आइए आपको बताते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कुछ कहा…?

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी

जानकारी दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है, दुर्भाग्य से आजादी के बाद वो दिशाहीन हो गई और आज वह नेतृत्वहीन भी हो गई है. यह दिशाहीनता का दुष्परिणाम है कि कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता और संस्कृति को कोसने, अपमानित करने और सनातन को हर तरह से बदनाम करने का प्रयास किया है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि यही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यूपीए सरकार के दौरान देखने को मिली थी जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की संस्कृति का अपमान करने की कोशिश की और दुनिया के सामने इसे बदनाम करने का भी प्रयास किया. आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सभ्यता और संस्कृति को दुनिया में सम्मान मिल रहा है. भारत का गौरव पुनः स्थापित हुआ है.

चुनाव में मिल रहा सकारात्मक परिणाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में चुनाव लड़ रही है. हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं. देश के सम्मान के लिए, देश के विकास के लिए जो अभूतपूर्व काम किया गया है, उसे लेकर आम जनता के मन में बहुत सकारात्मक भावना है.

यह भी पढ़ें:

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version