Lok Sabha Election 2024: रुद्रपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, ‘इंडिया’ गठबंधन पर साधा निशाना

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी अभियान तेज हो गया है. तमाम राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हैं. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे. जहां पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे. पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है. आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी ने और क्या कहा…

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा भारत

इस जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है. तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है, लोगों की कमाई नौकरी के अवसर बढ़ेंगे और गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी.

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

इस जनसभा में पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी. 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं. ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो, ऐसे लोगों को मैदान में मत रहने दो भाइयों. इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है. इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: अनंतनाग: चिनूक विमान की गड़गड़ाहट ने लोगों को नींद से जगाया, आपातकालीन रनवे पर हुआ सफल ट्रायल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version