PM Modi Won: पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार वाराणसी से जीते

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024 Results: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल कर ली है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 1,52,513 वोटों से कांग्रेस के अजय राय को हराया है. ये तीसरी बार है जब पीएम मोदी वाराणसी से चुनावी मैदान में थे. उन्होंने आज एक शानदार जीत हासिल की है. पीएम मोदी को 612970 वोट मिले हैं. वहीं, अजय राय को 460457 वोट मिले हैं. लोकसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीर लगातार साफ हो रही है. अभी तक के रुझानों के अनुसार एनडीए के खाते में 295 सीटें जाते दिख रही हैं. वहीं, इंडिया के खाते में 230 सीटें जा रही हैं. अन्य 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

ज्ञात हो कि रुझानों में एक बात स्पष्ट है कि केंद्र में एक बार फिर से एनडीए की वापसी हो सकती है. ऐसा इसलिए क्यों कि एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं. इंडिया गठबंधन कुल 230 सीटों पर आगे है. वहीं, अन्य के खाते में 18 सीटें जाते नजर आ रही है. केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए होती है.

 

Latest News

ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच नॉर्मलाइजेशन नहीं चाहते अमेरिका और इजरायल, रूस का आरोप

US-Russia relations: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का आरोप है कि अमेरिका-इजरायल शांति की इच्छा नहीं रखते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version