Lok Sabha Elections 2024: BJP ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का किया ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, पढ़े सदस्यों के नाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (30 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है. इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से बीजेपी में आए हैं. इस समिति का एलान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने किया है. इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) हैं और संयोजक निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को बनाया गया है.

समिति में 27 सदस्य है शामिल

इस समिति में अलग-अलग राज्यों से कुल 27 सदस्यों को शामिल किया गया है. महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है. वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं.

कांग्रेस से आए अनिल एंटनी भी समिति में हैं शामिल

इस समिति में कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया गया है. बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए. वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है.

ये भी पढ़े: Bharat Express के चेयरमैन उपेंद्र राय का संबोधन- मीडिया के सामने कई चुनौतियां, सभी मिलकर करें काम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version