Lok Sabha Elections Voting : लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 25.41% हुआ मतदान

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Elections 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के लिए वोटिंग सुबह से ही जारी है. आज देश के 93 लोकसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे 1300 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी. सुबह 11 बजे तक हुए मतदान के आकड़े चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं अब तक कहां कितना फीसदी हुआ मतदान…?

सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान

लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 25.41% मतदान हुआ है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक असम में 27.34, बिहार में 24.41%, छत्तीसगढ़ में 29.90% दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 24.69%, गोवा में 30.94%, गुजरात में 24.35%, कर्नाटक में 24.48%, मध्य प्रदेश में 30.21%, महाराष्ट्र में 18.18%, उत्तर प्रदेश में 26.12% और पश्चिम बंगाल में 32.82% फीसदी मतदान हुआ है.

सुबह 9 बजे तक 10.57% हुआ मतदान

लोकसभा चुनावों के तीसरे फेज के तहत सुबह 9 बजे तक 10.81 फीसदी वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक असम में 10.12 फीसदी, बिहार में 10.41 फीसदी, छ्त्तीसगढ़ में 13.24 फीसदी, दादरा एंव नगर हवेली और दमन एवं दीउ में 10.13 फीसदी, गोवा में 13.02 फीसदी, गुजरात में 9.87 फीसदी, कर्नाटक में 9.45 फीसदी, मध्य प्रदेश में 14.43 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.64 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 12.94 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 15.85 फीसदी मतदान हुआ.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version