“देश को पीएम मोदी की आवश्यकता” बोले युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह- इंडी गठबंधन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024: देश में इन दिनों लोकसभा चुनावी मौसम चल रहा है. अब तक 6 चरणों का मतदान हो चुका हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 1 जून को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया हैं. इसी कड़ी में युवा चेतना के अध्यक्ष रोहित सिंह (Rohit Singh) बीजेपी के समर्थन में यूपी के पूर्वांचल में प्रचार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जनता के बीच पहुंचे रोहित सिंह ने कहा कि देश को पीएम मोदी की आवश्यकता है.

गाजीपुर जिले का किया दौरा

गाजीपुर में रोहित सिंह ने कहा कि जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रही है. इस दौरान युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने भाँवर कोल और बाराचवर ब्लॉक के दर्जन भर गांवों का दौरा किया. इसके अलावा उन्होंने करीमुदीनपुर, जोगी, सोनारी, अवथहीं, शेरपुर, दहीनवर, मुहम्मदाबाद बाजार में भी लोगों से मुलाकात की.

 

कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के खिलाफ देश की जनता में आक्रोश

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के खिलाफ देश की जनता में काफी आक्रोश है. इस बार देश की जनता खुद नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है. इसलिए विपक्ष परेशान है.

रोहित सिंह ने ये भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को एक नई दिशा दी है. तेजी के साथ विकास हो रहा है. गरीबों के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है. देश का युवा वर्ग भी परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ खड़ा हो गया है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This