UP में मायावाती को लगा बड़ा झटका, इस सांसद ने छोड़ा बीएसपी का साथ; RLD में हुए शामिल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maluk Nagar Resign from BSP: लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे ही सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में मायावती को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने आज बीएसपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. लोकसभा चुनाव से पहले मलूक के इस्तीफे से बीएसपी को बड़ा झटका लगा है. बीएसपी से इस्तीफा देने के बाद मलूक नागर ने आरएलडी का दामन थामा है.

सांसद मलूक नागर ने बीएसपी से इस्तीफा देने की वजह पार्टी में खुद की अनदेखी बताया. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं घर पर नहीं बैठ सकता. मैं देश और लोगों के लिए काम करना चाहता हूं. अपने इस्तीफे पर लोकसभा सांसद मलूक नागर ने कहा कि अब मैं देश और जनता के लिए काम करना चाहता हूं.

सांसद मलूक नागर ने आगे कहा कि मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं घर पर नहीं बैठ सकता. मैं इस पार्टी में 18 साल से हूं. मैं देश और जनता के लिए काम करना चाहता हूं. बीएसपी में ये इतिहास रहा है कि एक कार्यकाल के बाद या तो आपको पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा या फिर पार्टी आपको घर बैठा देगी.

इस वजह से नाराज थे मलूक नागर

आपको बता दें कि इस बार बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने मलूक नागर का टिकट काट दिया था. उनके जगह मायावती ने विजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं, सियासी जानकारों का कहना है कि टिकट कटने के कारण नागर नाराज चल रहे थे. यही वजह है कि उन्होंने पार्टी छोड़ी है. आपको बता दें कि मलूक नागर की गिनती बसपा के कद्दावर नेताओं में से होती है.

यह भी पढ़ें: Video: बहुत पुराना है माता मनसा देवी मंदिर का इतिहास, जानिए रोचक कहानी

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version