पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे मिमिक्री स्टार श्याम रंगीला, किया बड़ा ऐलान 

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shyam Rangeela Contest in Election: पीएम मोदी की मिमिक्री कर के चर्चा में आने वाले राजस्थान के कॉमेडियन श्याम रंगीला ने एक ऐलान कर के सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, श्याम रंगीला ने ऐलान किया है कि वह इस साल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इतना ही नहीं श्याम रंगीला ने ऐलान किया कि वह सबसे हॉट सीट यानी वाराणसी से चुनावी मैदान में खड़े होंगे. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है.

जानकारी के अनुसार सोमवार को मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जब इस पोस्ट को शेयर किया तो लोगों को लगा कि यह मजाक है. हालांकि, जब मीडिया ने उनसे बात की तो श्याम रंगीला ने कहा कि वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं. आगामी कुछ दिनों में ही वह नामांकन करेंगे.

जानिए क्या बोले मिमिक्री कलाकार?

दरअसल, श्याम रंगीला ने बताया कि उनको इस बात की जानकारी नहीं है कि कब कौन अपना नामांकन वापस ले ले, आने वाले दिनों में लोकतंत्र बचा रहे, इस वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने का प्लान बनाया है. उन्होंने यह भी कहा कि वे अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे. मिमिक्री कलाकार श्याम रंगीला ने बताया कि वे जनता को संदेश देना चाहते हैं कि चुनाव होगा और उन्हें भी वोट किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वे जल्द वाराणसी जाएंगें.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्याम रंगीला ने कहा कि मैं इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं, ताकि लोकतंत्र खतरे में न आए. यहां लोगों को वोट का विकल्प मिलेगा. सूरत और इंदौर जैसी स्थिति नहीं होगी.” गौरतलब है कि सूरत और इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐन वक्त पर अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसकी वजह से बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो गई. श्याम रंगीला इसी वजह से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मेनका गांधी ने दाखिल किया नामांकन, वरुण गांधी के राजनैतिक भविष्य को लेकर क्या कहा?

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version