‘केजरीवाल से लोग नाराज…’, उपेंद्र कुशवाहा बोले- ‘दिल्‍ली में 8 फरवरी को बनेगी भाजपा की सरकार’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों के लिए मतदान बुधवार, 5 फरवरी को संपन्न हो चुका है. अब नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. चुनाव खत्म होने के साथ ही कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. अधिकतर एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने से चूक सकते हैं. राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एग्जिट पोल पर कहा, एग्जिट पोल में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वह बिल्कुल सच के करीब है.

दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार

जमीनी सच्चाई ये है कि केजरीवाल के खिलाफ लोगों में नाराजगी है. दिल्ली में लोग उनसे नाराज हैं और कई मुद्दे ऐसे भी थे, जिस पर केजरीवाल लोगों को समझा नहीं पाए. इसी के अनुकूल ही एग्जिट पोल भी है. मुझे लगता है कि रिजल्ट आम आदमी पार्टी के खिलाफ ही आएगा. 8 फरवरी के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी. लालू प्रसाद के बयान पर उन्होंने कहा, वह जितनी बार भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कहेंगे, उनकी पार्टी उतनी ही कमजोर होगी और लोग भी उनसे दूर होते जाएंगे. अब लालू यादव कुछ भी कहते रहें, ये उनका मामला है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, कांग्रेस के लोगों को दलित से कोई लेना-देना नहीं है. वह सिर्फ दिखावे के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और भाषण देते हैं कि हम दलितों के साथ हैं.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version