Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, 4 मई को आएंगे नतीजे

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Kerala Puducherry Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर गुरुवार (9 अप्रैल) को मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और तीनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराए जा रहे हैं. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

असम में कड़ी टक्कर, 722 उम्मीदवार मैदान में

असम विधानसभा की सभी 126 सीटों पर मतदान जारी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस 2016 की हार के बाद फिर से सरकार बनाने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरी है. राज्यभर के 31,490 मतदान केंद्रों पर करीब 2.50 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1.25 करोड़ महिलाएं और 318 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा.

केरल में 883 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

केरल में भी सभी विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. राज्य में 883 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे.

राज्यभर में 30,495 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 1.46 लाख प्रशिक्षित चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने बताया कि केरल विधानसभा चुनाव में 883 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनके किस्मत का फैसला राज्य के 2.71 करोड़ मतदाताओं करेंगे. केलकर ने बताया कि राज्य में 30,495 मतदान केंद्र बनाए गये हैं.

उन्होंने कहा- चुनाव के लिए 1.46 लाख प्रशिक्षित चुनाव अधिकारियों को तैनात किया है. मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 76,000 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है.

4 मई पर टिकी नजरें

तीनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान के बाद अब सभी की नजरें 4 मई पर टिकी हैं, जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. यह चुनाव तीनों राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मंत्री वीना जार्ज ने डाला वोट

केरल विधानसभा चुनाव में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पथानामथिट्टा के अनाप्पारा सरकारी स्कूल में अपना वोट डाला

More Articles Like This

Exit mobile version