नामांकन से पहले स्मृति ईरानी का शक्ति प्रदर्शन, अमेठी में किया भव्य रोड शो; एमपी के सीएम भी रहे मौजूद

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Smriti Irani Nomination: केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इससे पहले उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक भव्य रोड शो किया. इस रोड शो में समर्थकों का हुजूम उमड़ गया. रथ पर सवार होकर स्मृति ईरानी ने रोड शो किया. इस रथ पर केंद्रीय मंत्री के साथ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे.

आज नामांकन दाखिल करेंगी स्मृति ईरानी

अमेठी से बीजेपी की ओर से लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इससे पहले उन्होंने यहां पर एक रोड शो किया है. जिसमें समर्थकों का जनसैलाब देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार अपने नॉमिनेशन से पहले स्मृति ईरानी ने अमेठी के अपने नए घर में पूजा की. यहां पर पूजा पाठ करने के बाद वह बीजेपी ऑफिस गईं और अब कलेक्टर ऑफिस तक रोड शो कर रही हैं. इस रोड शो के बाद वह अपना नामांकन करेंगी. इस रोड शो के बहाने बीजेपी शक्ति प्रदर्शन कर रही है. इस रोड शो में करीब 20 हजार लोगों को जुटाने का दावा किया जा रहा है. जानकारी दें कि अमेठी में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होने को हैं.

कल किया था राम लला का दर्शन

जानकारी दें कि अपने नामांकन से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को अयोध्या में राम लला के दर्शन पूजन किए थे. वहीं, उन्होंने राम लला से देश के प्रगति की कामना की थी. उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किया और अमेठी के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया.

यह भी पढ़ें Lok Sabha Election: लखनऊ में राजनाथ सिंह का भव्य रोड शो, उमड़ा लोगों का जनसैलाब

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version