Chhattisgarh: बेमेतरा में हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप, 9 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बेमेतरा जिले में पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि 23 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी दी. इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है. आज सुबह दुर्ग आईजी, दुर्ग संभाग कमिश्नर, बेमेतरा एसपी व कलेक्टर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार की देर रात बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव के पास हुआ. हादसे का शिकार हुए लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50 वर्ष), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6 वर्ष) के रूप में हुई है. एक की पहचान नहीं हो सकी है.

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल 23 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर रेफर कर दिया. अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल बेमेतरा में चल रहा है.

बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि बेमेतरा हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है और 23 घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version