सायोनी घोष से लेकर यूसुफ पठान तक, सामने आई TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TMC Rebel MPS List:पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मची हुई है. सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC)  में कलह देखने को मिल रही है. राजनीतिक गलियारों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि टीएमसी के 20 सांसद NDA को अपना समर्थन देने वाले हैं. अब उन 19 बागी सांसदों के नाम भी सामने आए हैं. जिसमें सायोनी घोष से लेकर यूसुफ पठान तक का नाम शामिल है.

TMC के 19 बागी सांसदों की लिस्ट TMC Rebel MPS List

1. काकोली घोष
2. शताब्दी रॉय
3. बापी हलदर
4. डॉ शर्मिला सरकार
5. प्रसून बंद्योपाध्याय
6.जगदीश बर्मा बसुनिया
7. असित कुमार मल
8. अरूप चक्रवर्ती
9. रचना बनर्जी
10. सायोनी घोष
11. खलीलुर्रहमान
12. अबू ताहिर खान
13. यूसुफ़ पठान
14. मिताली बैग
15. माला रॉय
16. कालीपद सोरेन
17. दीपक अधिकारी
18. जून मालिया
19. पार्थ भौमिक

सायोनी घोष का नाम हैरान करने वाला

इस लिस्ट में जिस नाम ने हर किसी को हैरान किया है, वो है सायोनी घोष का. सायोनी घोष अभिषेक बनर्जी की करीबी हैं. इसके साथ ही वो टीएमसी की सबसे लोकप्रिय चेहरा भी हैं. अगर वो बागी गुट में शामिल होती हैं, तो ये बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका होगा. बता दें कि सायोनी घोष जादवपुर सीट से लोकसभा सांसद हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सायोनी ने हाल ही में काकोली घोष से संपर्क किया था.

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का सामने आया रिएक्शन

बगावत की अटकलों के बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, ‘हर दिन एक नई लिस्ट सामने आती है. एक दिन 19 नाम होते हैं, अगले दिन तीन नाम बदल दिए जाते हैं और फिर अलग नामों वाली एक और लिस्ट आ जाती है. ये लिस्ट बदलती रहती हैं और इनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर कोई जाना चाहता है, तो वह जा सकता है. लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद उन्हें तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं करना चाहिए. अगर उनका इरादा भाजपा में शामिल होने या उसमें विलय करने का है, तो उन्हें खुलकर ऐसा करना चाहिए.’

ये भी पढ़ें- फिर धधक उठी दिल्ली, तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

Latest News

Ceiling Fan Speed Issue: फुल स्पीड पर भी धीमा चल रहा है पंखा? नया खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 4 चीजें

अगर सीलिंग फैन फुल स्पीड पर भी धीमा चल रहा है तो इसकी वजह कैपेसिटर, रेगुलेटर, ब्लेड अलाइनमेंट या बीयरिंग की खराबी हो सकती है. जानिए आसान उपाय.

More Articles Like This