US Elections: कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप…यदि आज चुनाव हो तो कौन मारेगा बाजी? सर्वे में…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाशिंगटनः अमेरिका में अगर आज चुनाव हो तो कौन मारेगा बाजी मारेगा कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए एक सर्वे में कहा गया है कि अगर अभी चुनाव हुए तो वह जीत हासिल कर सकती हैं.

लोगों की पहली पसंद होंगी कमला हैरिसः सर्वे
वाशिंगटन पोस्ट ने अपने सर्वे में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रत्याशी बनने की दावेदारी से हटने के बाद कमला हैरिस ने राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिशत समर्थन हासिल किया है. वाशिंगटन पोस्ट ने अपने पोलिंग मॉडल निष्कर्ष के आधार पर गुरुवार को कहा कि अगर रविवार को चुनाव होते तो राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस लोगों की पहली पसंद होतीं.

इन राज्यों में कांटे का टक्कर
अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र ने कहा कि 21 जून के बाद से स्विंग स्टेट माने जाने वाले राज्यों में कमला हैरिस ने 2.1 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं और सात में से दो राज्यों पेन्सिलवेनिया और विस्कॉन्सिन में उन्हें बढ़त और मिशिगन में कांटे का मुकाबला है.

कमला हैरिस से बहुत नाराज हूं: ट्रंप
रिपब्लिकन प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर स्थित अपने गोल्फ क्लब में संवाददाताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बहुत नाराज हैं और उन पर हमला करने के हकदार हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे उनके प्रति कोई सम्मान नहीं है और न ही उनकी बौद्धिकता के लिए कोई आदर है. यदि कमला हैरिस जीतीं तो एक खराब राष्ट्रपति होंगी. इसलिए मेरा जीतना आवश्यक है. ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस भी मुझ पर निजी हमले करती रही हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version