Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu CM Vijay: टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई. विजय के शपथ ग्रहण के साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) के लगभग छह दशकों का दबदबा खत्म हो गया.

इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय के अलावा एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए. सेंगोट्टैयन, पी.वेंकेटरामनन, आर.निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ.टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता, फिल्मी हस्तियां, पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुए. भारी सुरक्षा व्यवस्था में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ.

पीएम मोदी ने दी बधाई Tamil Nadu CM Vijay

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई. उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी.”

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version