बंगाल समेत 5 राज्‍यों में चुनाव संपन्‍न कराने के बाद तीर्थयात्रा पर निकले CEC ज्ञानेश कुमार, वेंकटेश्‍वर मंदिर के सामने टेका माथा

CEC Gyanesh Kumar: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्‍न होने के बाद मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार परिवार संग तीर्थयात्रा पर निकल गए. उन्होंने आंध्र प्रदेश में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्‍वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुबह आंध्र प्रदेश स्थित Tirumala Venkateswara Temple में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए. मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर सफल चुनाव प्रक्रिया के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया.

सर्वशक्तिमान ईश्‍वर का आभार

इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं. दोनों ने मंदिर में विधिवत पूजा कर देश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर सर्वशक्तिमान ईश्‍वर का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्‍यवाद किया. मंदिर प्रशासन की ओर से दंपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया.

मसरूफ रहना भी स्‍वाभाविक

दरअसल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग काफी व्‍यस्‍त था. ऐसे में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार का मसरूफ रहना भी स्‍वाभाविक है. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि विधानसभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद CEC ज्ञानेश कुमार कहां हैं? ऐसे में इस सवाल का इसका जवाब मिल गया है. हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित कराया.

चुनाव आयुक्त का यह पहला धार्मिक यात्रा

चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का यह पहला धार्मिक यात्रा है. आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और सर्वाधिक दर्शन किए जाने वाले हिंदू तीर्थस्थलों में शामिल है. भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित यह प्राचीन मंदिर तिरुमला की शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित है.

इसे भी पढ़ें. असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा का राज, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version