असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा का राज, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Himanta Biswa Sarma Assam CM: असम की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर मुहर लग गई है. भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक मेंसर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया, जिससे साफ हो गया कि सरकार का नेतृत्व एक बार फिर वही करेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेतृत्व ने इस फैसले को आधिकारिक रूप देते हुए जेपी नड्डा ने हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का ऐलान किया. पार्टी ने स्पष्ट किया कि राज्य में स्थिरता और विकास को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

शपथ ग्रहण कब और कहां?

तय कार्यक्रम के अनुसार, 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह खानापारा वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जा सकता है. कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

कैसे हुआ नेता का चयन?

बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. इसके बाद असम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया गया और हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर सहमति बनी. गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब नई सरकार के गठन के साथ वे फिर से शपथ लेकर अपने अगले कार्यकाल की शुरुआत करेंगे.

असम में बीजेपी का सफर

असम में बीजेपी पहली बार साल 2016 में सत्ता में आई थी, जब सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद संभाला. अब 2026 के चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने एक बार फिर उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है.

NDA को भारी बहुमत

हाल ही में आए विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को जबरदस्त जीत मिली है. 126 सीटों वाली असम विधानसभा में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं. बीओपीएफ और एजीपी को 10-10 सीटें मिलीं, जबकि एआईयूडीएफ केवल 2 सीटों पर सिमट गई. इस भारी बहुमत ने यह साफ कर दिया कि राज्य में बीजेपी की पकड़ मजबूत बनी हुई है.

यह भी पढ़े: Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This

Exit mobile version