Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग हुई. तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. बंगाल में वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद CM ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR के विरोध में बंपर वोटिंग की है. इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान झड़प की खबरें सामने आई है.

CRPF जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके

बीरभूम जिले की दुबराजपुर विधानसभा सीट के खैरासोल घुमर गांव में तैनात CRPF जवानों पर लोगों ने पत्थर फेंके. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (CRPF) के जवानों ने सिलीगुड़ी में एक मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को तितर-बितर कर दिया. लोगों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया. यह घटना डांगीपारा इलाके में हुई.

हमारे बंगाल के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं घुसपैठिए 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘घुसपैठिए हमारे बंगाल के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं. गरीबों का राशन खा रहे हैं और देश को असुरक्षित करने का काम कर रहे हैं. 5 तारीख के बाद बंगाल में एक भी घुसपैठिया घुसपैठ नहीं कर पाएगा, यह भाजपा की गारंटी है और जो घुस चुके हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा.’

5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे

अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में अभी-अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे.’

इसे भी पढ़ें. West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ 90% मतदान, तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version