Mamata Banerjee Injured: हेलीकॉप्टर में सवार होते समय लड़खड़ाईं ममता बनर्जी, पांव में लगी चोट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mamata Banerjee Injured: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में सवार होते समय लड़खड़ा गईं. इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वे गिर पड़ीं. उनके पैर में मामूली चोट आई है. जानिए पूरा मामला…

दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल में एक जनसभा को संबोधित करने जा रही थीं. सीएम ममता बनर्जी को दुर्गापुर से आसनसोल जाना था. यह यात्रा उन्हें हेलिकॉप्टर से करनी थी. हेलिकॉप्टर की सीढ़ियां तय कर जैसे ही वह अंदर दाखिल हुईं कि अचानक उनका पांव फिसल गया और वे हेलिकॉप्टर के अंदर ही गिर गईं. इस दौरान उनके पैर में चोट लगी हालांकि यह चोट गंभीर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पांव में मामूली चोट आई है. सीएम ममता ने आसनसोल जाने का कार्यक्रम टालना उचित नहीं समझा और आगे की यात्रा उन्होंने जारी रखी.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This

Exit mobile version