मेलबर्न में अभिषेक को अवॉर्ड मिलने पर अमिताभ बच्चन बोले-”लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था?”

Must Read

Mumbai: अभिषेक बच्चन को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हे बधाई दी है. अमिताभ बच्चन भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि, ‘मैं इस पूरी दुनिया का सबसे खुशकिस्मत पिता हूं..!

अभिषेक हाथों में ट्रॉफी पकड़े हुए मुस्कुरा रहे हैं

इस खास मौके पर अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए दिल की भावनाएं जाहिर की. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में एक फोटो पोस्ट की, जिसमें अभिषेक हाथों में ट्रॉफी पकड़े हुए मुस्कुरा रहे हैं. साथ ही एक मैगजीन कवर भी पोस्ट किया गया, जिसमें टैगलाइन थी. ‘द बच्चन ब्लूप्रिंट’. अमिताभ ने लिखा कि,  ‘अभिषेक ने मेहनत, ईमानदारी और कभी हार न मानने वाले रवैये के साथ अपने दादाजी की विरासत को आगे बढ़ाया है.

बिग बी ने कविता की चंद लाइनें लिखीं..

अभिषेक ने कभी हालात से हार नहीं मानी. लोग चाहे जितना गिराने की कोशिश करें, वह हर बार मेहनत से खड़े हुए और पहले से भी ऊंचे उठे’. बिग बी ने कविता की चंद लाइनें लिखीं,…’तुम मुझे जितना गिराओगे, मैं अपने परिश्रम से फिर खड़ा होऊंगा और ऊंचा खड़ा होऊंगा.. समय लगा लेकिन तुमने हार नहीं मानी. अपने बल पर दुनिया को तुमने दिखा दिया..’

अभिषेक ने भी यही रास्ता अपनाया..

अमिताभ ने अपने पिता की एक कविता को याद किया- ‘मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीका, चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना..’ उन्होंने कहा कि अभिषेक ने भी यही रास्ता अपनाया, बिना किसी दिखावे के, बस अपने काम से अपनी पहचान बनाई. अमिताभ ने ब्लॉग में आगे कहा कि,..’कुछ साल पहले जब उन्होंने एक फिल्म में अभिषेक के अभिनय की तारीफ की थी, तो कुछ लोग हंसने लगे थे.

अब समय ने जवाब दे दिया है..

बोले कि- ‘एक पिता अपने बेटे की जरूरत से ज्यादा तारीफ कर रहा है..’उन्होंने लिखा…’लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन आज वही लोग तालियां बजा रहे हैं. अब समय ने जवाब दे दिया है अभिषेक की मेहनत और कला को दुनिया ने पहचाना है. जो लोग पहले हंसते थे, अब सम्मान दे रहे हैं..’ ब्लॉग पोस्ट के आखिर में अमिताभ ने लिखा- ‘जीत ही सबसे बड़ा जवाब होती है. और तुमने वो जीत हासिल की है. चुपचाप रहना और अपनी मौज में बहना, यही असली राज है..’ उन्होंने कहा कि, ..यह पुरस्कार सिर्फ अभिषेक के लिए नहीं, पूरे परिवार के लिए एक बड़ी खुशी है..!

इन्हे भी पढें. स्पेस के हीरो शुभांशु शुक्ला की भारतवापसी, PM Modi से करेंगे खास मुलाकात

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This