अभिनेता Bijili Ramesh का 46 वर्ष की आयु में हुआ निधन

साउथ के मशहूर एक्टर और सोशल मीडिया स्टार बिजली रमेश का सोमवार रात करीब 9.45 बजे चेन्नई में निधन हो गया। उन्होंने 26 अगस्त, 2024 को 46 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

आज शाम करीब पांच बजे होगा अभिनेता का अंतिम संस्कार

चेन्नई के एमजीआर नगर के पास बिजली रमेश का अंतिम संस्कार आज शाम करीब पांच बजे होगा। आपको बता दें कि एक्टर लीवर से जुड़ी समस्याओं का इलाज करवा रहे थे। कुछ महीने पहले उनके परिवार वालों ने उनके इलाज के लिए सहकर्मियों से आर्थिक मदद की अपील की थी.

इन फिल्मों में एक्टर ने किया काम

बिजली रमेश चर्चा में तब आए थे, जब वे यूट्यूब पर एक स्केच ग्रुप के प्रैंक वीडियो में दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल हो गए और 2018 में वे पॉप कल्चर में छा गए। बता दें कि 2018 में उन्हें नयनतारा और निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की ‘कोलामवु कोकिला’ के लिए एक विशेष प्रचार गीत के लिए चुना गया था।जिसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की। वहीं अब तक वे हिप हॉप आदि की ‘नटपे थुनाई’, अमला पॉल की ‘आदाई’, ज्योतिका की ‘पोनमगल वंधल’ और जयम रवि की ‘कोमाली’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं ।

शराब के आदि थे एक्टर

बिजली रमेश ने कई इंटरव्यू में बताया था कि वे शराबी थे, जिसकी वजह से उन्हें अपनी लाइफ में बहुत तकलीफें झेलनी पड़ रही थीं। लोगों को उन्होंने शराब की लत से दूर रहने और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी थी। सोशल मीडिया पर बिजली रमेश की मौत की खबर सामने आने के बाद शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाने लगीं। उन्हें कई सितारों ने भी श्रद्धांजलि दी।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version