हॉलीवुड एक्ट्रेस केली हॉटल की सड़क हादसे में मौत, महज 18 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Washington: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बडा झटका लगा है. ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ में जिया का यादगार किरदार निभाने वाली 18 साल की बधिर एक्ट्रेस केली हॉटल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा मंगलवार तड़के अमेरिका के मैरीलैंड के इजैम्सविल इलाके में हुआ. उनके निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई.

हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ

फ्रेडरिक काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब 1995 मॉडल होंडा अकॉर्ड सड़क से उतरकर एक कलवर्ट (पुलिया) से टकरा गई. कार में कुल तीन लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक, केली हॉटल 1995 मॉडल की होंडा एकॉर्ड कार में दो दूसरे यात्रियों के साथ सवार थीं. कार अचानक सड़क से नीचे उतरकर एक पुलिया से टकरा गई.

तेज रफ्तार दुर्घटना की मुख्य वजह बनी

अधिकारियों का मानना है कि कार की तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह बनी. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही केली का दिल धड़कना बंद हो गया और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. कार चला रहे 19 साल के युवक को मामूली चोटें आई हैं. केली के पिता जोशुआ हॉटल जो खुद भी मूक-बधिर हैं, उन्होंने फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिए अमेरिकन साइन लैंग्वेज में अपनी बेटी के चले जाने की दुखद खबर शेयर की.

कार चला रहे युवक को माफ कर दिया

उन्होंने कहा, ‘हम उनके साथ बिताए 18 सालों के लिए आभारी हैं, काश हमें उनके साथ और वक्त मिलता.’ उन्होंने बताया कि वह टेक्सास से मैरीलैंड अपनी बेटी का पार्थिव शरीर लेने जा रहे हैं. सबसे भावुक करने वाली बात यह रही कि बेटी को खोने के बावजूद जोशुआ हॉटल ने हादसे के समय कार चला रहे 19 साल के युवक को माफ कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें माफ करता हूं. इस घटना को अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद मत करने देना.’ वहीं, केली की मां ने भी कहा कि उन्हें आज भी महसूस होता है कि उनकी बेटी उनके साथ ही है.

हॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जताया

केली हॉटल के निधन पर हॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जताया है. उनकी सह-कलाकार मिली बॉबी ब्राउन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह खबर सुनकर मैं पूरी तरह टूट गई हूं. तुम्हारी बहुत याद आएगी.’ ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस मार्ली मैटलिन ने उन्हें प्रतिभाशाली और खूबसूरत कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि दी. वहीं, ऑस्कर विजेता एक्टर ट्रॉय कोत्सुर (Troy Kotsur) ने कहा कि केली की मौत ने उन्हें अपनी बेटी की याद दिला दी और यह एहसास कराया कि जीवन के हर पल की कद्र करनी चाहिए.

मात्र 9 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत

टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ की छात्रा केली ने मात्र 9 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. ‘गॉडजिला’ फिल्मों में उन्होंने ‘जिया’ का किरदार निभाया था, जो विशालकाय ‘कांग’ से साइन लैंग्वेज के जरिए इमोशनल रिश्ता बनाती है. 2024 की फिल्म के लिए उन्हें ‘सैटर्न अवार्ड्स’ में सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार श्रेणी के लिए नामांकित भी किया गया था.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफतः तीन दिन में 25 मौतें, तीसरे दिन भी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा स्थगित

Latest News

भारतीय नागरिकों की मौत के बाद बेहद सख्त दिखे जयशंकर, रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात कर दर्ज कराई अपनी नाराजगी

New Delhi: भारत ने रूस और यूक्रेन की जंग में मारे गए अपने चार नागरिकों की मौत की घटना...

More Articles Like This

Exit mobile version