Adipurush: अब आदिपुरुष को बैन करने की उठने लगी मांग, दिल्ली हाइकोर्ट में डाली गई याचिका

Must Read

Desk: देश में 500 से ज्यादा स्क्रीन पर आदिपुरूष (Adipurush) को रिलीज किया गया. देश भर से तस्वीरें आई कि लोग उत्साहित होकर इस फिल्म को देखने जा रहे हैं. कई सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए विशेष स्थान दिया गया. वहीं अब एक खबर दिल्ली से सामने आई है कि इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है. दरअसल दिल्ली के हाइकोर्ट में आज एक जनहित याचिका दायर की गई. जिसमे फिल्म पर रामायण और भगवान राम के अपमान का आरोप लगाया गया है.

याचिका में फिल्म को बैन करने की मांग की गई है. बता दें कि हिंदू सेना नाम के एक संगठन की ओर से ये जनहित याचिका कोर्ट में दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म के जरिए भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है. कथित हिंदू सेना की मांग है कि इस फिल्म को देश भर में बैन किया जाए. वहीं याचिका में इस बात की भी मांग की गई है कि सेंसर बोर्ड को फिल्म का सर्टिफिकेट जारी न करने का आदेश दिया जाए.

याचिकाकर्ता की मांग
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करते हुए विष्णु गुप्ता ने कहा कि वो शनिवार को एक बार फिर से याचिका में सुधार करेंगे. वहीं फिल्म आदिपुरुष को जारी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग करेंगे. इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म के माध्यम से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है. इस जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि इस फिल्म में से भगवान राम, मां सीता और हनुमान जी के आपत्तिजनक सीन को हटाया जाए.

यह भी पढें-

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से होंगी सारी मनोकामनाएं पूरी, करें ये उपाय धन बनकर बरसेगा आशीर्वाद

Latest News

GST: ITC क्लेम में गलती पड़ सकती है महंगी, 18% ब्याज के साथ भरनी पड़ सकती है पेनल्टी

GST ITC Rules: अगर आप कारोबार करते हैं और हर महीने GST भरते हैं, तो Input Tax Credit यानी...

More Articles Like This