देवी-देवताओं के इतिहास को बयां करेगी इस फिल्म की कहानी, कंतारा 2 को लेकर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Kantara 2 Release Date: बीते साल 2022 में साउथ इंडस्ट्री ने एक के बाद एक शामदार फिल्में दी हैं. साउथ की इन फिल्मों ने नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी जीते. ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, महज 16 करोड़ रुपये में बनी फिल्म कंतारा. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. दरअसल, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

कंतारा 2 पर डबल मेहनत करेंगे ऋषभ
बॉक्स ऑफिस पर कंतारा की सक्सेस देख मेकर्स इसका सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म कंतारा के सीक्वल की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है. ऋषभ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वो कंतारा 2 को कंतारा से भी अधिक हिट देखना चाहते हैं. इसको लेकर वो डबल मेहनत कर रहे हैं. वहीं, कंतारा 2 को बनाने के लिए ऋषभ 150 करोड़ तक का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.

देवी-देवताओं के इतिहास को बयां करेगी फिल्म की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंतारा 2 की कहानी 400 ईस्वी के आस-पास की होगी. दरअसल, इस फिल्म की कहानी देवी-देवताओं के इतिहास को बयां करेगी. हालांकि, कंतारा 2 की कहानी को लेकर मेकर्स ने चुप्पी साध रखी है. अबतक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

Latest News

पैराग्वे में बैंकिंग संकट से राष्ट्रपति की गई कुर्सी! महाभियोग के बाद सैंटियागो पेना नजरबंद, जानें पूरा मामला

Paraguay President Santiago Pena: दक्षिण अमेरिकी देश पैराग्वे में बैंकिंग संकट ने राजनीतिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है....

More Articles Like This

Exit mobile version